Wednesday, 27 November 2019

जागो, उठो, बढों, चन्द्रवंश के जवानों

जागो, उठो, आगे बढों, चन्द्रवंश के जवानों
अपने अधिकार, अपनी शक्ति पहचानों।।

तोड़ो चुप्पी, लगाओं चन्द्रवंश की जय-जयकार
तभी मिलेगा हक और झुकेगी सरकार
जरासंध के हो वंशज तुम, तुम क्षत्रिय महान
कहार-बहार नहीं तुम सब की पहचान
अपने इतिहास को तुम जरूर जानो
जागो, उठो, आगे बढों, चन्द्रवंश के जवानों।।

सुनों चन्द्रवंशी युवा, अब तुम्हें ही जिम्मा उठाना होगा
बिखरे समाज को अब एक मंच पर बुलाना होगा
कभी न डगमगा पाये, चन्द्रवंशी युवाओं का जोश
समय कम है, फिर मत देना किस्मत को दोष
ओ मेरे चन्द्रवंशी साथियों, ओ क्षत्रियता के दीवानों
जागो, उठो, आगे बढों, चन्द्रवंश के जवानों

Friday, 18 October 2019

टिकट कंफर्म है।


कुछ दिन के वीजा पे, आये हो तुम भ्रमण में ।
मुस्कुराते यादों के सिवा, रखा क्या है जीवन में।
अगर कुछ लगता है, तो सब भ्रम है
क्योंकि वापसी टिकट तो कन्फर्म है।

तुम्हारा नाम जीवित रहे, कुछ ऐसा किये जा
इस भीड़ को अपनी पहचान दिये जा
ये तेरा-ये मेरा, ये सब इंसान का वहम है।
क्योंकि वापसी टिकट तो कन्फर्म है।

तुम हो जो काबिल तो दूसरे को उठाते चलो
बेवजह भी लोगों को गले लगाते चलो
नि:स्वार्थ सेवा ही मानवता का कर्म है।
क्योंकि वापसी टिकट तो कन्फर्म है।

अपनी गलतियाँ दूसरे पर ना मढा करो
गिरते को सहारे देते हुए आगे बढा करों
खुद को बदलो क्योंकि वक्त कम है।
क्योंकि वापसी टिकट तो कंफर्म है।

                     # अमित राजन